Thursday, 12 December 2019

यहाँ से जाना पक्का है कुछ रास्ता पक्का कुछ कच्चा है
कर वो जो  दिल को रखे खुश , क्यूंकि दिल  तो बच्चा है
छोड़ दे यह बेकार के गिलेशिकवे , मिल सब से प्यार से
यहाँ से जाना पक्का है कुछ रास्ता पक्का कुछ कच्चा है
जो दिया उसने और जो कमाया तूने उसमें रह खुश तू
आगे की आगे सोचे जो है उसका तो ठीक से मजा ले तू
यहाँ से जाना पक्का है कुछ रास्ता पक्का कुछ कच्चा है
क्यों कमाता है बेकार मैं दुसरो से जलन और ईर्ष्या तू
इतनी प्यारी ज़िंदगी दी देने वाले ने सदा यूँही  मुस्कुरा तू
यहाँ से जाना पक्का है कुछ रास्ता पक्का कुछ कच्चा है
हर एक दौर का अपना ही अलग मजा और परेशानी है
बचपन मैं बचपना जवानी मैं यौवन बुढ़ापे मैं तजुर्बा है
यहाँ से जाना पक्का है कुछ रास्ता पक्का कुछ कच्चा है

No comments:

Post a Comment