ये तस्वीर सिर्फ एक butterfly नहीं…
बल्कि कुछ लोगों की ख़ामोश हक़ीक़त है।
बाहर से वो बिल्कुल मुकम्मल दिखाई देते हैं…
मुस्कुराते हुए,
हमेशा दूसरों के लिए मौजूद,
हमेशा किसी का सहारा बनने को तैयार।
लेकिन उनके अंदर
एक हिस्सा ऐसा भी होता है
जो ख़ामोशी से बिखर चुका होता है।
वो अपने दर्द का शोर नहीं करते,
बस उसे अपनी फ़ितरत का हिस्सा बना लेते हैं।
अजीब बात है ना…
कुछ लोग दुनिया को सुकून बाँटते बाँटते
खुद अंदर से वीरान हो जाते हैं।
शायद इसलिए हर मुस्कुराता चेहरा
हमेशा खुश हो…
ये ज़रूरी नहीं होता।
कुछ रूहें
अपनी टूटन को भी
बड़ी तहज़ीब से छुपाना जानती हैं।
— Ravi
No comments:
Post a Comment