Tuesday, 30 June 2026

 एक पत्थर, एक क़दम, एक आदमी ही काफ़ी है,

बदलने को ख़ानदान की बरसों पुरानी ग़ुरबत।

चाहिए मगर राह में हिम्मत, सब्र और कुर्बानी भी  ,

सिर्फ़ ख़्वाबों से तक़दीरें नहीं बदला करतीं।

है हौसला तो उठा क़दम ,

अक्सर हिसाब सदियों की बेबसी जिल्लत का ,

एक पीढ़ी की मेहनत ,जद्दोजहद देती है चुका।

No comments:

Post a Comment